{"_id":"693d98992d9a4578a70a3541","slug":"bank-employee-cyber-cheated-of-rs-63000-in-the-name-of-fake-job-interview-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-145264-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: फर्जी नौकरी इंटरव्यू के नाम पर बैंककर्मी से 63 हजार रुपये की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: फर्जी नौकरी इंटरव्यू के नाम पर बैंककर्मी से 63 हजार रुपये की साइबर ठगी
विज्ञापन
बुलंदशहर। साइबर ठगों ने एक बैंक कर्मचारी को नौकरी के लिए फर्जी इंटरव्यू दिलाने का झांसा देकर खाते से 63 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अनूपशहर रोड के गांव अड़ौली निवासी सरवर हुसैन ने तहरीर देकर बताया कि वह एचडीएफसी बैंक में कार्यरत हैं। गत 14 जुलाई की शाम करीब 5:20 बजे से 6:30 बजे के बीच उन्हें एक फोन कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को प्रतिष्ठित जॉब पोर्टल का प्रतिनिधि बताया और कहा कि वह उनके लिए एक बेहतरीन नौकरी का इंटरव्यू फिक्स करवा सकता है।
पीड़ित सरवर हुसैन को झांसे में लेते हुए ठग ने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। आरोपी ने पीड़ित को उस लिंक के जरिए एक मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एप डाउनलोड करने के कुछ ही देर बाद पीड़ित के खाते से 63,000 रुपये कट गए। खाते से रकम कटने का मैसेज आते ही सरवर हुसैन को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।