फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Badminton court will be constructed with Rs 14.98 lakh

Bulandshahar News: 14.98 लाख रुपये से होगा बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Badminton court will be constructed with Rs 14.98 lakh
बुलंदशहर। ऑफिसर्स क्लब में बैडमिंटन कोर्ट का 14.98 लाख रुपये से निर्माण होगा। इस राशि से कोर्ट की छत का निर्माण व विद्युतीकरण का काम कराया जाएगा। इस कार्य को पूरा कराने के लिए डीएम की ओर से निविदा निकाली गई है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने बताया कि ऑफिसर्स क्लब में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण रायफल क्लब मद से किया जाना है। बैडमिंटन कोर्ट की छत के निर्माण पर 8.31 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। जबकि इसके विद्युतीकरण, फ्लोरिंग और एलईडी लाइट आदि कार्य पर 6.67 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य को पूरा कराने के लिए निविदा निकाली गई है।
विज्ञापन

इसे पूरा करने के लिए इच्छुक फर्म या ठेकेदार किसी भी कार्य दिवस में कलक्ट्रेट नजारत अधिष्ठान में उपस्थित होकर निविदा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डीएम के अनुसार ऑफिसर्स क्लब में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण होने पर इसका लाभ खिलाड़ियों को मिलेगा। साथ ही अधिकारियों को बैडमिंटन खेलने का भी मौका मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि इसका निर्माण जल्द से जल्द हो जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed