फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   B.ED entrance exam

आज कड़ी सुरक्षा के बीच होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
B.ED entrance exam
आज कड़ी सुरक्षा के बीच होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

बुलंदशहर। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से कराई जा रही संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा जिले में शुक्रवार को 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। परीक्षा को नकल रहित और शांतिपूर्वक करवाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा 13 केंद्रों पर होगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 5500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कडे़ इंतजाम रहेंगे। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को मास्क लगाकर पहुंचना होगा और साथ में पहचान पत्र व प्रवेश पत्र ले जाना होगा। यदि किसी अभ्यर्थी के पास कोई अनुचित सामग्री मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पहली पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर बाद दो से शाम पांच बजे तक होगी। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों पर पूरी नजर रखी जाएगी। केंद्रों पर 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरी तरह से नजर बनाए रखेंगे। एडीएम रविंद्र कुमार ने भी परीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की है। उन्होंने साफ किया कि परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात किसी भी कक्ष निरीक्षक और स्टॉफ कर्मी के पास किसी भी तरह का मोबाइल व इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं रहेगा। कोविड गाइड लाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। परीक्षा कक्ष और शौचालयों की सफाई के साथ परीक्षा शुरू होने से पहले सैनिटाइज करवाया जाएगा। किसी भी तरह की गड़बड़ी के लिए केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने डीएवी पीजी कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, एएसपीजी कॉलेज सिकंदराबाद, एएस इंटर कॉलेज सिकंदराबाद, जेएएस पीजी कॉलेज सिकंदराबाद, एमएस इंटर कॉलेज सिकंदराबाद, एकेपी पीजी कॉलेज खुर्जा, एकेपी इंटर कॉलेज खुर्जा, जीआईसी एवं जीजीआईसी बुलंदशहर, मुस्लिम इंटर कॉलेज बुलंदशहर, आईपी पीजी कॉलेज एवं शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज जहांगीराबाद को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed