{"_id":"579a48094f1c1bea2021e303","slug":"august-15-was-officers-and-clerks-stop-on-vacation","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त तक लगी अफसरों और बाबुओं की छुट्टी पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त तक लगी अफसरों और बाबुओं की छुट्टी पर रोक
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : ब्यूरो
सहारनपुर-हापुड़ में ओटीएस और मीटर टैंपर्ड में सामने आए फर्जीवाड़े ने स्वतंत्रता दिवस तक सभी अफसर-कर्मियों की आजादी पर पाबंदी लगा दी है। एमडी ने सभी अफसर-कर्मियों को 15 अगस्त तक छुट्टी पर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं। एमडी ऑफिस से गठित टीम किसी भी दिन किसी भी डिवीजन में ओटीएस और मीटर टैंपर्ड के लेजरों की जांच कर सकेगी।
विज्ञापन
सहारनपुर और हापुड़ में एकमुश्त समाधान योजना और मीटर टैंपर्ड मेें बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। हापुड़ में तो अधीक्षण अभियंता समेत एक्सईएन और दो एसडीओ पर कार्रवाई की गाज गिरी है। इतना बड़ा मामला सामने आने के बाद निगम एमडी अभिषेक प्रकाश ने सभी खंडों में ओटीएस और मीटर टैंपर्ड की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जांच से बचने के लिए अधिकारी और कर्मचारी कहीं छुट्टी लेकर भाग खड़े न हों, इसके लिए 15 अगस्त तक छुट्टी पर पाबंदी लगा दी गई है। सभी की छुट्टी कैंसिल कर दी गई हैं। आदेश अफसरों तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि एमडी के निर्देश मिल चुके हैं। 15 अगस्त तक सभी अफसर-कर्मियों को छुट्टी नहीं लेने के निर्देश दिए गए हैं। इस बाबत सभी एक्सईएन-एसडीओ को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।