{"_id":"60fef3618ebc3e85955a88ca","slug":"audio-viral-bulandshahr-news-gbd222984188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी से शराब मांग रहे एसडीओ का ऑडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी से शराब मांग रहे एसडीओ का ऑडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी से शराब मांग रहे एसडीओ का ऑडियो हुआ वायरल
बुलंदशहर। बिजली निगम के आवास में शराब पार्टी का प्रकरण अभी शांत भी नहीं हुआ था, और एक नया मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो में अधिकारी-कर्मचारी से अपने कमरे पर शराब की बोतल मंगा रहा है।
बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी लगातार किसी न किसी कारण चर्चाओं में रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसे बिजली निगम के एक एसडीओ और अनूपशहर अड्डा बिजलीघर पर तैनात एक कर्मचारी का बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो में एक अधिकारी अपने कर्मचारी से शराब की बोतल मंगाने की बात कर रहा है। मामले में अभी अधिकारी साफ तौर पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। इससे पहले हाइडिल कॉलोनी स्थित एक आवास में बिजली अधिकारी कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे, जिसका फोटो एमडी के पास पहुंचा तो एमडी ने जांच कराई थी। हालांकि मामले में अधिकारियों ने जांच के नाम पर खानापूर्ति करते हुए इसे निजी जिंदगी करार दे दिया था। मामले में चीफ इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल जांच कराई जा रही है कि ऑडियो किसकी है, यदि यह सही पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।