फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   audio viral

अफसरों से कर लीजिए बात...विधायक बोले-सस्पेंड करा दूंगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
audio viral
अफसरों से कर लीजिए बात...विधायक बोले-सस्पेंड करा दूंगा
विज्ञापन

खुर्जा। क्षेत्रीय विधायक बिजेंद्र सिंह और विद्युत निगम के एक जेई के बीच हुई नोकझोंक का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें विधायक जेई को हड़काते हुए उसे सस्पेंड कराने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वहीं, जेई विधायक द्वारा बताए गए कार्य करने से इंकार करते हुए अपनी पोस्टिंग घटिया स्थान पर होने की बात कह रहे हैं। मामले में विधायक ने बताया कि ऑडियो एक साल पुराना है। बिजली चोरी में नामजद एक व्यक्ति उनके पास जेई द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत लेकर आया था, जिसके बाद जेई से बात की थी।
सोमवार सुबह से ही एक ऑडियो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो खुर्जा से भाजपा विधायक बिजेंद्र सिंह खटीक और जंक्शन बिजली घर पर तैनात जेई रामजनक के बीच बातचीत का है। ऑडियो में क्षेत्रीय विधायक बिजली चोरी में नामजद आरोपी को गरीब तबके से होना बताते हुए उसे छोड़ने के लिए जेई से कह रहे हैं। जबकि जेई बोल रहे हैं कि उन्होंने मौके पर जांच के दौरान आरोपी के घर सबमसर्बिल -वॉशिंग मशीन चलती हुई देखी है। वह कहीं से भी गरीब नहीं दिखाई दे रहा है। ऑडियो में विधायक से जेई कह रहे हैं कि आरोपी को छोड़ने के लिए वह एमडी से बात कर कहलवाएं तभी वह छोड़ेंगे। इस दौरान जेई अपनी पोस्टिंग की जगह को भी घटिया बता रहे हैं और कह रहे हैं कि यहां से सभी ट्रांसफर करवा लेते हैं। इस पर विधायक भड़क जाते हैं और जेई को सस्पेंड करवाने की बात कहते हैं।
विज्ञापन

मामले में विधायक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि यह ऑडियो करीब एक वर्ष पूर्व का है। जेई ने क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी युवक कृपादेवी पत्नी राहुल को बिजली चोरी के झूठे मुकदमे में लाद दिया। जो बेहद गरीब बताया जा रहा है। विधायक ने कहा कि जेई उनसे पूर्व में कनेक्शन कराने के नाम पर रुपये ले चुका है। इसके बाद भी और रुपये लेने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। रुपये नहीं देने की एवज में जेई ने उसके खिलाफ बिजली चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया था। इस मामले में पीड़ित ने पूरे प्रकरण की उनसे शिकायत की। विधायक ने कहा कि उन्होंने जेई से इस संबध में वार्ता की तो जेई ने उनसे भी अभद्रता करनी शुरू कर दी। वहीं, जेई रामजनक ने बताया कि कि विधायक बिजली चोरी के मामले में आरोपी को छुड़ाने के लिए सिफारिश कर रहे थे। इस संबंध में अपने उच्च अधिकारियों से उसी समय अवगत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने विधायक के ग्राम चौपाल का किया विरोध
खुर्जा। तहसील क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में विधायक बिजेंद्र सिंह खटीक को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में विधायक ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे। इस दौरान भाकियू के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और कृषि कानून के विरोध में नारेबाजी करते हुए विधायक को बोलने से रोक दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए ग्राम चौपाल आयोजित की गई थी। चौपाल में हिस्सा लेने विधायक विजेंद्र सिंह भी पहुंचे थे। वह एक मकान के परिसर में बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान ही कुछ किसान एकत्रित होकर बैठक में पहुंच गए। किसानों ने कृषि कानून के विरोध में नारेबाजी करनी शुरू कर दी। साथ ही तीनों कृषि कानूनों को वापस करने की मांग की। किसान भाजपा सरकार के खिलाफ जोर-जोर से नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान विधायक ने संबोधन करना छोड़ दिया। विधायक ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। लगातार नारेबाजी करते रहे। कृषि कानून को लेकर विधायक को काफी देर तक किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद विधायक कार्यकर्ताओं के साथ वहां से वापस लौट आए। पूरे मामले का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed