फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Audio of demanding bribe goes viral, accountant suspended

Bulandshahar News: रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, लेखपाल निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Audio of demanding bribe goes viral, accountant suspended
औरंगाबाद। नगर पंचायत क्षेत्र के लेखपाल वेद कुमार का रिश्वत मांगने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रारंभिक जांच के बाद एसडीएम सदर ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। फिलहाल किसी लेखपाल की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक औरंगाबाद के लेखपाल वेद कुमार से खेत में खूंटी गड़वाने की बाबत पैसे के लेनदेन की बात कर रहा है। साथ ही मेडिकल स्टोर से भी रुपये लेने की बात कही गई है।
विज्ञापन

पीड़ित ऑडियो को लेकर एसडीएम सदर नवीन कुमार से मिले और लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर एसडीएम सदर ने लेखपाल वेद कुमार को निलंबित कर दिया। फिलहाल किसी को औरंगाबाद का चार्ज नहीं दिया गया है। लेखपाल वेदकुमार ने कहा कि उन पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। फर्जी ऑडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल का एक भूमि पर जबरन कब्जा कराने के आरोप में रुपयों की मांग का ऑडियो वायरल हुआ। जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। - नवीन कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed