फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   attempt to rape

चिकित्सक पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape
चिकित्सक पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर/जहांगीराबाद। क्षेत्र के एक चिकित्सक पर महिला कर्मचारी ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी चिकित्सक ने हॉस्पिटल के साथ ही निजी कार्य करने के लिए भी बाध्य किया। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि जब क्षेत्र के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नौकरी करती थी। इसी दौरान पास के ही हॉस्पिटल चलाने वाले चिकित्सक ने उसे अधिक वेतन देने का आश्वासन देकर अपने हॉस्पिटल में नौकरी दे दी। आरोप है कि कुछ दिन तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में आरोपी चिकित्सक ने अश्लील हरकत शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने अभद्रता की। एक दिन आरोपी घर पहुंच गया और अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी के परिजन से इस संबंध में शिकायत की गई तो परिजनों ने आश्वासन दिया कि दोबारा से ऐसी हरकतें नहीं होगी। आश्वासन के बाद भी आरोपी की हरकतें जारी रहीं। पीड़िता ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed