फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Attempt to misdeed with two sisters in Bulandshahr police arrested seven people including PAC jawan

बहनों से दुष्कर्म की कोशिश: दोनों को खेत में खींचकर ले गए दरिंदे, PAC जवान सहित पुलिस ने सात को किया गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2024 10:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 31 Jan 2024 10:03 PM IST
सार

आरोपियों ने पीड़िता की कनपटी पर बंदूक लगाकर अपहरण करने का भी प्रयास किया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि युवती पीएसी के जवान की परिचित है और मंगलवार को युवक की सगाई थी। 

विज्ञापन
Attempt to misdeed with two sisters in Bulandshahr police arrested seven people including PAC jawan
गन्ने का खेत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में सगी बहनों को खेत में खींचकर दुष्कर्म और जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीएसी के जवान समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

जालौन जनपद निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी बहन की ससुराल जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव में है और पीड़िता फिलहाल नोएडा में रह रही है। मंगलवार को पीड़िता अपनी बहन के साथ उसके ससुराल पहुंची थी। दोनों बहने गाड़ी से उतरकर घर की ओर पैदल जा रही थीं तभी सामने से आ रहे युवकों ने अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करते हुए दोनों बहनों को गन्ने के खेत में खींच ले गए। आरोप है कि एक युवक ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। 

विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान सोने की जंजीर, नगदी, मोबाइल व अन्य सामान छीन लिया। आरोपियों ने पीड़िता की कनपटी पर बंदूक लगाकर अपहरण करने का भी प्रयास किया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि युवती पीएसी के जवान की परिचित है और मंगलवार को युवक की सगाई थी। सगाई में हंगामे की आशंका के चलते आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट की है, आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed