{"_id":"65efd6a9de5ee5bd7204ff89","slug":"attempt-to-kill-youth-by-firing-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-112790-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: फायरिंग कर युवकों की हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: फायरिंग कर युवकों की हत्या की कोशिश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव मानकपुर के पास बाइक सवार दो भाइयों पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने तमंचे से फायर कर हत्या की कोशिश की। पैर में गोली लगने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव जौट निवासी पीड़ित अनिल चावला ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि उनके चाचा जिला अस्पताल में भर्ती हैं। तीन दिन पूर्व वह अपने चचेरे भाई बादल के साथ चाचा को देखने जिला अस्पताल जा रहा थे। गांव मानकपुर के पास पीछे से एक बाइक पर दो युवक पहुंचे। इसमें एक आरोपी गांव जौट निवासी जिले था, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान नहीं हो सकी। आरोपी जिले ने तमंचा निकालकर उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली उनके भाई बादल के पैर में लगी। शोर मचाने पर दोनों आरोपी भविष्य में उनकी हत्या करने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घायल बादल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है रंजिश के कारण आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। देहात पुलिस ने नामजद जिले और दूसरे अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।