फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Attempt to kill poultry farm operator injured by bullet narrowly escapes death in Bulandshahr

बुलंदशहर: मुर्गी फार्म संचालक को जान से मारने की कोशिश, गोली लगने से घायल, बाल-बाल बची जान

Thu, 04 Sep 2025 11:18 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 04 Sep 2025 11:18 PM IST
सार

मुर्गी फार्म से घर लौट रहे फार्म संचालक को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली हाथ में लगने से वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए बुलंदशहर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Attempt to kill poultry farm operator injured by bullet narrowly escapes death in Bulandshahr
गोली लगने से घायल मुर्गी फार्म संचालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुर्गी फार्म से घर लौट रहे फार्म संचालक को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली हाथ में लगने से वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए बुलंदशहर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव झाझर निवासी आसिफ ने बताया कि दनकौर रोड पर उनका मुर्गी फार्म है। बृहस्पतिवार की देर शाम वह कार से फार्म से वापस घर लौट रहे थे। भट्टे के पास अज्ञात बाइक सवारों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली हाथ में लगने से वह घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुन कर आसपास के लोगों के आने पर हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज अन्य माध्यमों से हमलावरों की जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed