{"_id":"66e712255d0177453907b62d","slug":"attempt-to-burn-married-woman-by-pouring-diesel-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-121984-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: डीजल डालकर विवाहिता को जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: डीजल डालकर विवाहिता को जलाने की कोशिश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अहमदगढ़। दहेज के लिए डीजल डालकर विवाहिता को जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत देकर पति, सास, ननद व नंदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के गांव असरौली निवासी ममता ने बताया कि उनकी शादी 30 अप्रैल 2017 को दिल्ली के हरिजन बस्ती घडौली एक्सटेंशन निवासी विजयपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए परेशान किया जाता था। बार-बार दहेज में बाइक और नकदी की मांग की जाती थी। आरोप है कि 17 अगस्त को आरोपियों ने उन्हें कमरे में बंद करते हुए उनके ऊपर डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर कुछ लोगों के पहुंचने के चलते आरोपी वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। बाद में आरोपी उन्हें मायके में छोड़कर चले गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अब आरोपी उन्हें घर ले जाने के लिए तैयार नहीं हैं। जिसके चलते पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी पति विजयपाल, सास किरन देवी, नंदोई सुखवीर और ननद बरखा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ शिकारपुर विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले में जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।