{"_id":"66c0e5d4b256d8244007fd16","slug":"attack-on-protest-against-parking-bike-in-front-of-house-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-120448-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: घर के सामने बाइक खड़ी करने के विरोध पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: घर के सामने बाइक खड़ी करने के विरोध पर किया हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। मोहल्ला सुभाषनगर में घर के सामने बाइक खड़ी करने का विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर होने पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
नगर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी महिला ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त को आरोपी ने उनके दरवाजे के आगे बाइक लगा दी, इससे बाहर निकलने में दिक्कत हो रही थी। शिकायत करने पर उनके साथ अभद्रता करते हुए आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। पड़ोसी की पत्नी ने घर की छत से उनके ऊपर कूड़ा डाल दिया। उन्होंने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत दी है।