{"_id":"64397705797e8d23610421b4","slug":"attack-on-mother-daughter-going-to-supply-medicines-bulandshahr-news-c-30-1-79118-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दवाओं की सप्लाई करने जा रहीं मां-बेटी पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दवाओं की सप्लाई करने जा रहीं मां-बेटी पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव बहलीमपुरा में दबंगों ने मां-बेटी के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर उनपर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की। नगर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहलीमपुरा निवासी प्रियंका ने तहरीर देकर बताया कि वह अपनी पुत्री नीशू के साथ बृहस्पतिवार शाम दवाइयों की सप्लाई देने के लिए एक अस्पताल जा रही थी। रास्ते में दूसरे पक्ष के आरोपी सुनील, उसकी पत्नी पिंकी, संजीव, उसकी पत्नी पुष्पा और कपिल आदि ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गालियां देने का विरोध करने पर आरोपियों ने उन दोनों की पिटाई कर दी। उनकी सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई। नगर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी अनुकृति शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।