{"_id":"64626d5c2dd2b02aaa0672e4","slug":"attack-on-a-young-man-bulandshahr-news-c-30-1-107517-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: घेर में तोड़फोड़ का विरोध करने पर युवक पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: घेर में तोड़फोड़ का विरोध करने पर युवक पर किया हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा निवासी युवक के घेर पर तोड़फोड़ कर रहे आरोपियों का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोपियों ने पीड़ित के साथ अभद्रता करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि मामले में ठंडी प्याऊ चौकी पुलिस आरोपियों से सांठगांठ कर कार्रवाई नहीं कर रही है।
ठंडी प्याऊ चौकी क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा निवासी रविंद्र सिंह ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने बताया कि उसका गांव में ही जमीन है। जिस पर वह घेर का निर्माण करा रहा है। आरोप है कि गांव निवासी कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं और उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व में भी पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत की लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि गत 12 मई की सुबह पीड़ित जब घेर पर पहुंचा तो यह सभी आरोपी उसके घेर की दीवार व गेट को तोड़ रहे थे। जिसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए लाठी डंडों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। एसएसपी ने मामले में पीड़ित को जांच कराकर कार्रवाई क आश्वासन दिया है।