फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Athletics competition begins with colourful programmes

Bulandshahar News: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Athletics competition begins with colourful programmes
मुस्लिम इंटर कॉलेज में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेते ​​खिलाड़ी।
बुलंदशहर। मुस्लिम इंटर कॉलेज में 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 का आगाज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। पहले दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। परिणामों की घोषणा शुक्रवार को प्रतियोगिता के समापन पर की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरूआत मुख्य अतिथि एएसपी क्राइम नरेश कुमार और विशिष्ट अतिथि एएसपी ऋजुल कुमार ने की। एफबीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गांधी बाल निकेतन बालिका इंटर कॉलेज और मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने पारंपरिक लोकनृत्य, समूह गीत एवं झांकियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

स्कूल के प्रबंधक अफाक-उर्र-रहीम खान ने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद ने बताया कि पहले दिन 100 व 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक और गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान राहत हकीम, प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल, इमरान खान, गुल मोहम्मद, जर्रार खान और आमज खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed