{"_id":"65f32c84144db543130e140e","slug":"assistant-field-officer-arrested-for-taking-bribe-of-five-thousand-rupees-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-112952-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पांच हजार रुपये रिश्वत लेते सहायक फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पांच हजार रुपये रिश्वत लेते सहायक फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार
विज्ञापन
जहांगीराबाद। पशु पालन के लिए लोन पास कराने के नाम पर पांच हजार की रिश्वत लेते सहकारी बैंक के सहायक फील्ड ऑफिसर को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ कोतवाली ले गई और तहरीर देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव डूंगरा जाट निवासी सुधीर ने पशु पालन योजना के लिए एक लाख रुपये लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि लोन पास कराने के नाम पर सहायक फील्ड ऑफिसर ब्रह्मशंकर ने पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। आवेदन के आधार पर सुधीर के खाते में 70 हजार रुपये की रकम तो भेज दी गई लेकिन, शेष 30 हजार रुपये की रकम को रिश्वत लेने के बाद भेजने की बात कही। आरोप है कि सहायक फील्ड ऑफिसर ने रिश्वत की पेशकश की और बिना रिश्वत के धनराशि खाते में भेजने से इन्कार कर दिया। जिसके चलते पीड़ित ने मेरठ की एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। बताया गया कि बुधवार को एंटी करप्शन की टीम ने योजना तैयार की। सुधीर ने ब्रह्मशंकर को भईपुर दौराहे पर बुलाया और पांच हजार रुपये रिश्वत के दे दिए। रिश्वत देने के साथ ही एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी सहायक फील्ड ऑफिसर को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एंटी करप्शन की कार्रवाई की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है।