फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ASP president public meeting

भाजपा को रोकने के लिए किसी भी दल से कर सकते हैं गठबंधन : चंद्रशेखर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
ASP president public meeting
धमैंद्र कुमार गौतम के निधन के बाद परिजनों को सांत्वना देते असपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर। - फोटो : BULANDSHAHR
भाजपा को रोकने के लिए किसी भी दल से कर सकते हैं गठबंधन : चंद्रशेखर
विज्ञापन

बुलंदशहर। आगामी विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी प्रत्येक विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। यदि प्रदेश से भाजपा को उखाड़ने लिए किसी अन्य पार्टी से गठबंधन करना पड़ा तो गठबंधन करेंगे। यह बातें रविवार को नगर के कैलाशपुरी में पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष और आसपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र कुमार गौतम की शोकसभा में पहुंचे भीम आर्मी प्रमुख और आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहीं।

गौरतलब है कि बीते दिनों आसपा के मंडल प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गौतम का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनकी शोकसभा में रविवार को शामिल होने के लिए आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर भी पहुंचे। यहां उन्होंने उनके परिजनों को सांत्वना दी और आर्थिक मदद भी मुहैया कराई। इसके बाद उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर अपने बूथ मजबूत करने में जुटी हुई है। पार्टी विस चुनाव में प्रत्येक सीट पर अपने प्रत्याशी को उतारेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की दमनकारी नीतियों से छुटकारा दिलाने के लिए और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए किसी अन्य पार्टी से गठबंधन करना पड़ा तो वह कतराएंगे नहीं। लेकिन, भाजपा को हर हाल में सत्ता से हटाकर रहेंगे। वहीं, इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उसके बाद दिल्ली रवाना हो गए। इस दौरान प्रभारी संभाग मेरठ वीर सिंह गौतम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शिरीष, जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, सुरेेश चंद, उर्मिला गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed