फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Asian Mixed Martial Arts champion Rekha honored

Bulandshahar News: एशियन मिक्स मार्शल आर्ट्स विजेता रेखा को किया सम्मानित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Asian Mixed Martial Arts champion Rekha honored
खुर्जा में एशियन मिक्स मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता रेखा चौधरी को सम्मानित क
खुर्जा। चीन के लुजोऊ में आयोजित एशियन मिक्स मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद रेखा चौधरी का भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत करते हुए उत्साह बढ़ाया। साथ ही इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ मुहल्ला न्यू शिवपुरी स्थित मिक्स मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी रेखा चौधरी के आवास पर पहुंचे। यहां कोच सुशील उर्फ सीटू शर्मा ने बताया कि रेखा चौधरी मिक्स मार्शल आर्ट्स (एमएमए) और बाॅक्सिंग की खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने नौ से 11 जनवरी के बीच चीन देश के लुजाेऊ में एशियन मिक्स मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में भाग लिया। साथ ही फाइनल मुकाबले में उजेबिस्तान की खिलाड़ी मुस्तारिया बोनो को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि रेखा की जीत ने जिला का मान बढ़ाया है हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस दौरान डाॅ. संदीप भाटी, अशोक सोलंकी, सुनील सिंह, बंटी सिंह लोधी, ऋषि प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed