{"_id":"61914912baae6d1da2681e3b","slug":"arogya-mela-bulandshahr-news-gbd229360172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेले में 4712 मरीजों ने लिया परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेले में मरीजों को दी जा रही दवाओं की जानकारी लेते सीएमओ।
- फोटो : BULANDSHAHR
Link Copied
आरोग्य मेले में 4712 मरीजों ने लिया परामर्श
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 71 सरकारी चिकित्सालयों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। रविवार को 4712 मरीजों ने मेले में उपचार कराया। इसमें 463 लोग बुखार से पीड़ित तो दो मलेरिया पीड़ित मिले। सभी को आवश्यक दवा उपलब्ध कराई गई। वहीं सीएमओ ने चार से अधिक केंद्रों का निरीक्षण किया।
गरीबों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए रविवार को शहर के अरबन केंद्रों समेत 71 स्थानों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। मेले में लगातार विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी खलती जा रही है तो जो है वो भी समय से नहीं पहुंच पाते हैं। लगातार शिकायत मिलने पर रविवार को लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह द्वारा चोला, रसूलपुर, रिठौली, ककोड़ और दस्तूरा आदि केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी भंडारी ने बताया कि मेले में 4712 रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इसमें 1916 पुरुष, 2028 महिलाएं और 768 बच्चे शामिल रहे। मेले में 257 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए तो 3450 लोगों की कोविड जांच की गई। साथ ही 259 लोगों की मलेरिया जांच में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा 463 लोग बुखार से पीड़ित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।