फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Army jawan dies of heart attack while swimming

Bulandshahar News: सेना के जवान की स्विमिंग करते हुए हार्ट अटैक से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Army jawan dies of heart attack while swimming
जहांगीराबाद के गांव शेखपुर रोरा निवासी मृतक जवान चिराग। फाइल फोटो
जहांगीराबाद। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में तैनात जहांगीराबाद के गांव शेखपुर रौरा निवासी सेना के जवान चिराग चौधरी की रविवार को हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। सोमवार देर रात तक उनका पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर रौरा निवासी प्रताप चौधरी ने बताया कि उनके भतीजे चिराग (30) की करीब पांच वर्ष पूर्व भारतीय फौज में भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में तैनात थे। रविवार को वह अपने साथी सैनिकों के साथ दुर्गापुर में ही पुल में स्विमिंग कर रहे थे। उसी दौरान वह अचानक अचेत हो गए। जिसके बाद उनके साथी सैनिक उन्हें अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि चिराग की हार्ट अटैक से मौत हुई है। बटालियन के कर्नल ने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। यहां से कुछ लोग पार्थिव शव को लाने के लिए रविवार को ही पश्चिम बंगाल रवाना हो गए। चिराग की शादी हो चुकी थी। उनकी मौत की खबर से घर और गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed