फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Another death from fever, vulnerable

बुखार से एक और मौत, कई चपेट में

Sat, 20 Aug 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 20 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Another death from fever, vulnerable
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo

जनपद में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को बुखार से एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जनपद में बुखार से मरने वालों का आंकड़ा अब 20 के पार पहुंच गया है। अनूपशहर क्षेत्र के गांव बिरौली में इन दिनों बुखार का जबरदस्त कहर है। गांव के प्रत्येक घर में बुखार से पीड़ित मरीजों की खाट पड़ी हुई है।

विज्ञापन


गांव निवासी श्यामपाल पुत्र चंद्रभान को पिछले तीन दिन से बुखार था। वह अनूपशहर के ही एक डॉक्टर से उपचार करा रहा था। शुक्रवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। तेज बुखार के साथ उल्टी होने लगी। इसके बाद दोपहर में श्यामपाल ने दम तोड़ दिया। गांव के लोगों ने बताया कि गांव में इन दिनों बुखार का जबरदस्त प्रकोप है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य अफसरों को लगातार सूचना के बावजूद कोई अफसर गांव में नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी नूतन शर्मा, शिवम, देव, गुड्डन, गोपाल, कृष्णा, संजय शर्मा, सुनील शर्मा, वीरपाल सिंह आदि बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी का कहना है कि बुखार से मौत की जानकारी नहीं है। गांव में टीम भेज दी गई है। गांव में कैंप लगाकर मरीजों का उपचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed