{"_id":"698770584a5db5273107a504","slug":"animal-remains-found-on-the-side-of-the-highway-bajrang-dal-alleges-cow-slaughter-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-111403-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हाइवे किनारे मिला पशु अवशेष, बजरंग दल ने लगाया गोकशी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हाइवे किनारे मिला पशु अवशेष, बजरंग दल ने लगाया गोकशी का आरोप
विज्ञापन
छतारी के अलीगढ़ अनूपशहर मार्ग पर पशु अवशेष मिलने पर सीओ से वार्ता करते बजरंगदल के कार्यकर्ता। स
छतारी। अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग के किनारे अंडरपास पर शनिवार को पशु अवशेष पड़े मिले। इस पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोकशी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर एसडीएम डिबाई मनीष कुमार और सीओ मधूप सिंह पहुंचे, जिसके बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
बजरंग दल के विभाग संयोजक संदीप ठाकुर ने बताया कि नेशनल हाईवे 509 पर नारायणपुर नहर पुल के नीचे किसी गोवंश का वध कर अवशेष फेंक दिया था। सूचना पर वह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे, जहां देखा कि पशु अवशेष फेंके हुए थे। वहीं, गोवंश की हत्या का मामला सुनकर आस-पास के ग्रामीण व अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इसके बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, लेकिन कार्यकर्ता त्वरित कार्रवाई की जिद पर अड़े रहे। सूचना पर डिबाई एसडीएम मनीष कुमार और सीओ मधूप सिंह भी पहुंचे। उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से वार्ता की। जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
बजरंग दल से संदीप ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने एक सप्ताह में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। यदि एक सप्ताह तक कोई कार्रवाई नहीं होती तो एसएसपी बुलंदशहर को शिकायत दी जाएगी। सीओ डिबाई मधूप सिंह ने कहा कि हाइवे पर अंडरपास में पशु अवशेष मिले थे। पशु चिकित्सक की ओर से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।