फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Anganwadi workers have blocked the highway

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने हाईवे किया जाम

Mon, 19 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 19 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers have blocked the highway
हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मांगों के समर्थन में आंदोलन रविवार को भी जारी रहा। गुलावठी में रविवार को हाईवे 235 पर धरना दिया तथा प्रदर्शन किया। धरना व प्रदर्शन के कारण करीब दस मिनट तक हाईवे पर ट्रैफिक जाम रहा। वहीं दूसरी ओर खुर्जा में एसडीएम को बुलाने के लिए तहसीलदार से नोकझोंक हुई।

वहीं नगर के राजेबाबू पार्क में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। गुलावठी में रविवार को आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री ब्लॉक परिसर में एकत्र होकर हाईवे पर निकल पड़ी तथा नगर में जुलुस निकालकर सरकार के खिलाप नारेबाजी की। बाद में आंगनबाड़ी कार्यकत्री हाईवे पर धरना देते हुए बैठ गई, जिससे करीब दस मिनट का ट्रैफिक जाम रहा।
विज्ञापन


इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों मंजू रानी, सरोज, सोमलता, मुकेश चौधरी, शशि शर्मा, सीता तेवतिया, गीता आदि ने बताया कि उन्होंने बीएलओ के कार्य का भी बहिष्कार कर दिया है। खुर्जा में अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक से रैली निकालते हुए तहसील पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुए बैठ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे तहसीलदार को ज्ञापन देने से इनकार करते हुए वह  एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़ी रहीं। इसे लेकर कार्यकत्रियों की तहसीलदार से नोंकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में एसडीएम ने पहुंचकर उनकी समस्या को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed