फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Anganwadi

अब जिले में ही बनेगा आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पौष्टिक आहार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi
अब जिले में ही बनेगा आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पौष्टिक आहार
विज्ञापन

बुलंदशहर। आंगनबाड़ी केंद्रों से लाभ लेने वाले लाभार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उनको मिलने वाला पौष्टिक आहार जल्द ही जिले मेें बनेगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर मशीनें लगेंगी, इस कार्य पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे। शासन के आदेश पर प्रदेश के कई जनपदों में इसकी शुरूआत हो चुकी है, जबकि जिले में आदेश का इंतजार है।
जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 2,48,199 लाभार्थी हैं। इन सभी को पौष्टिक आहार मिलता है। अभी तक पौष्टिक आहार में शामिल गेहूं, चावल, तेल आदि का वितरण स्वयं सहायता समूहों के साथ कोटेदार के माध्यम से उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भी अहम भूमिका रहती है। बताया गया कि अब शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से पौष्टिक आहार जिले में ही बनाया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक पर मशीन लगेंगी और इससे पंजीरी आदि बनाई जाएगी। इसकी शुरूआत करने के लिए मुख्य उद्देश्य जहां स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है, वहीं दूसरी ओर जिले में ही तैयार किए जाने वाला पौष्टिक आहार जल्द लाभार्थियों को मिल सकेगा। विभागीय अफसरों ने बताया कि इसकी शुरूआत कुछ जिलों में हो चुकी है, जबकि जिले में शुरूआत करने के लिए इंतजार किया जा रहा है। इसके लिए शासन और विभाग स्तर से आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं आंगनबाड़ी केंद्र और लाभार्थियों का ब्योरा
- कुल लाभार्थी : 2,48,199
- छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों की संख्या : 1,33,025
- तीन से छह वर्ष तक के बच्चों की संख्या : 53,035
- गर्भवती और धाती महिलाओं की संख्या : 54,266
- कुपोषित बच्चों की संख्या : 7873
ये है आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति
- आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या : 3967
- मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या : 195
- कुल आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या : 3772
- तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता : 3424
- तैनात सहायिकाएं : 3353
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद : 348
- सहायिकाओं के रिक्त पद : 419
- मिनी कार्यकर्ताओं के रिक्त पद : 38
आंगनबाड़ी लाभार्थियों को जिले में ही पौष्टिक आहार तैयार करने के लिए शासन ने योजना तैयार की है। इसके लिए मशीनें लगाई जाएंगी। इस पर करोड़ों रुपये भी खर्च होंगे। जिले में मशीन लगाने और पौष्टिक आहार बनाने के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरिओम वाजपेयी, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed