फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   anemia

हर तीसरी गर्भवती महिला जूझ रही खून की कमी से

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
हर तीसरी गर्भवती महिला जूझ रही खून की कमी से
विज्ञापन

बुलंदशहर। सरकारी चिकित्सालयों में प्रतिमाह हो रही जांच के दौरान जिले में हर तीसरी गर्भवती महिला में खून की कमी मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासन को भेजी जाने वाली रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। ऑपरेशन से प्रसव के दौरान अधिकांश महिलाओं को खून चढ़ाना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिमाह नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। इसके अलावा सरकारी चिकित्सालयों में भी समय-समय पर गर्भवती महिलाओं की जांच होती रहती है। जिसके तहत गर्भवती महिलाओं की ब्लड, यूरिन, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, शुगर व ब्लड प्रेशर आदि की जांच की जाती है। इस दौरान प्रतिमाह 1200 से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच में करीब 500 महिलाओं में सात ग्राम प्रति डेसीलीटर से भी कम रक्त मिल रहा है। रक्त की कमी को दूर करने के लिए आयरन और प्रोटीन युक्त भोजन करने की सलाह दी जा रही है। जिससे जच्चा और बच्चा दोनों की ही सेहत सुधर सके।
विज्ञापन

पिछले छह माह के आंकड़े
माह सात ग्राम से कम खून वाली महिलाएं, प्रसव के दौरान जिनको रक्त दिया गया
जनवरी 443 - 57
फरवरी 484 - 43
मार्च 621 - 70
अप्रैल 674 - 50
मई 581 - 90
जून 491 - 93
कुल 3294 - 403
गर्भावस्था में आयरन की पड़ती है अधिक जरूरत
जिला महिला अस्पताल की पूर्व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा शर्मा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान शरीर को अधिक मात्रा में विटामिन, मिनरल व फाइबर के साथ-साथ आयरन की भी जरूरत होती है। आयरन ही हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है। ये कोशिकाएं ही शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने का काम करती हैं। हीमोग्लोबिन फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर रक्त में पहुंचाता है। इसलिए आयरन की कमी से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है और हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। इसकी वजह से कमजोरी और थकान महसूस होती है, इसी स्थिति को एनीमिया भी कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये करें महिलाएं
- चुकंदर आयरन की कमी को तुरंत दूर करता है और हीमोग्लोबिन बढ़ाता है।
- अनार का जूस या दाने का सुबह-शाम सेवन करें।
- ड्राई फूट्स, अलसी के बीज आदि का सेवन करें।
- गुड़ खाने से भी आयरन की कमी दूर होती है।
खून की कमी के कारण ये होती है परेशानी
जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ज्योत्सना ने बताया कि खून की कमी के कारण अनियमित माहवारी, भोजन के रूप में सही पोषक तत्व न मिलना, पेट में कीड़े होना और गर्भपात जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसका कारण गर्भवती महिलाओं की खाने की थाली से पोषक तत्व वाली साग सब्जियों का न होना सामने आ रहा है।

प्रतिमाह सरकारी चिकित्सालयों में होने वाली गर्भवती महिलाओं के खून जांच की रिपोर्ट देखी जाती है। काफी संख्या में ऐसी महिलाएं है जिनमें सात ग्राम से भी कम खून है। ऐसी महिलाओं को सही भोजन की खुराक मिलना जरूरी है। उनके भोजन में आयरन और प्रोटीन युक्त तत्व जरूरी हैं। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed