फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Amount of Rs 71 crore 11 lakh deposited in 26,452 accounts will be frozen

Bulandshahar News: 26,452 खातों में जमा 71 करोड़ 11 लाख की धनराशि होगी फ्रीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के डाकघरों में खुले 26,452 खाते आधार व पैनकार्ड से लिंक नहीं हैं। ऐसे में इन खातों में जमा 71 करोड़ 11 लाख रुपये की धनराशि फ्रीज हो जाएगी। डाकघर अफसरों ने खातों को फ्रीज होने से बचाने के लिए जल्द आधार कार्ड व पैनकार्ड से लिंक कराने के निर्देश जारी किए हैं। अगर खाताधारकों ने केवाईसी नहीं करवाई तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिलेभर के डाकघरों में खुले खातों को आधार कार्ड व पैनकार्ड से लिंक कराने के लिए खाताधारकों को शुरुआत में मार्च 2022 फिर मार्च 2023 तक का समय दिया गया। इसके बाद भी काफी संख्या में डाकघरों में संचालित खातों को खाताधारक आधार कार्ड व पैनकार्ड से लिंक नहीं करवा पा रहे हैं। इसको लेकर दो फरवरी को आगरा परिक्षेत्रीय कार्यालय से ऐसे खातों की जानकारी मांगी गई जो अभी तक आधार कार्ड व पैनकार्ड से लिंक नहीं हुए हैं। जांच में 26,452 खाते सामने आए हैं। इनके द्वारा अपने खातों को आधार कार्ड व पैनकार्ड से लिंक नहीं कराया जा रहा। अब ऐसे खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खाते की संख्या और जमा धनराशि
स्थान - खातों की संख्या - जमा धनराशि
बुलंदशहर प्रधान डाकघर - 5137 - 18,99,44,134
खुर्जा प्रधान डाकघर - 2585 - 8,45,16,048.74
अन्य उपडाकघरों में - 18730 - 43,66,64,006.7
कुल - 26452 - 71,11,24,189.4
नोट : यह विवरण डाकघरों में खुले खाताें का है।

इस तरह करवा सकते हैं लिंक

खाताधारकों को डाकघर जाकर खाते को आधार से लिंक करने के लिए अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड व पासबुक की एक-एक फोटो कॉपी देनी होगी। साथ ही एक फॉर्म भरकर जमा करना होगा। जब आपका खाता आधार से लिंक हो जाएगा तो आपको डाकघर की ओर से एसएमएस भेजकर जानकारी दे दी जाएगी। आधार कार्ड व खाते में मोबाइल नंबर अलग-अलग दिए गए हैं तो लिंक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा परिक्षेत्रीय कार्यालय से भेजे पत्र में 26,452 खातों के आधार कार्ड एवं पैनकार्ड से लिंक न होने की जानकारी मिली। संबंधित की जांच कराई तो खाते बंद मिले और इनमें 71 करोड़ 11 लाख 24 हजार 189 रुपये की धनराशि जमा है। संबंधित खाताधारकों को पत्र भेजकर खाते आधार व पैनकार्ड से लिंक होने को कहा जा रहा है। लिंक न कराने पर खातों को फ्रीज कर इसमें जमा धनराशि जब्त कर ली जाएगी। - त्रिभुवन प्रताप सिंह, डाक अधीक्षक, बुलंदशहर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed