फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Along with the temperature, the problem of stomach ache and vomiting-diarrhea started increasing

Bulandshahar News: तापमान के साथ ही बढ़ने लगी पेटदर्द और उल्टी-दस्त की समस्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Along with the temperature, the problem of stomach ache and vomiting-diarrhea started increasing
जिला चिकित्सालय के दवा काउंटर पर खड़े लोग। संवाद
बुलंदशहर। मौसम में बदलाव और गर्मी बढ़ने से पेटदर्द, उल्टी-दस्त की समस्या बढ़ने लगी है। जिला चिकित्सालय समेत अन्य सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्रतिदिन पेटदर्द, उल्टी-दस्त के 300 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक ने मरीजों से दिनचर्या व खानपान में सुधार के साथ अधिक पानी पीने की सलाह दी। वहीं, सीएमओ ने सभी सरकारी चिकित्सालयों में अभी से ओआरएस के घोल रखने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

अप्रैल माह की शुरुआत से गर्मी का मौसम बना हुआ है। गर्मी बढ़ने से इन दिनों पेट दर्द, उल्टी-दस्त, सिरदर्द आदि की समस्या बन रही है। साथ ही पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की समस्या भी बननी शुरू हो गई है। ऐसे मरीज जिला चिकित्सालय समेत अन्य सरकारी चिकित्सालय व निजी अस्पतालों की ओपीडी एवं इमरजेंसी में पहुंचने लगे हैं। ऐसे मरीजों को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया जाता है। हालत गंभीर होने पर मरीज को भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सक इन मरीजों को दवा के साथ गर्मी से बचाव व खूब पानी पीने की सलाह भी दे रहे हैं। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में बुधवार को पेट दर्द व उल्टी-दस्त के करीब 120 मरीज पहुंचे। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि गर्मी और धूप में पसीना अधिक आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिससे चक्कर, उल्टी, त्वचा में रुखापन व पेशाब देर से आने जैसी समस्या हो सकती है। अभी मौसम और बदलेगा। ऐसे में खुद को फिट रखे के लिए संतुलित खानपान ले और प्रतिदिन व्यायाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



धूप व अधिक गर्मी में सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। बीमारी से बचने के लिए पानी का अधिक सेवन करें। सभी सरकारी चिकित्सालयों में ओआरएस का घोल रखने के निर्देश दिए है। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed