फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Alleging irregularities, students staged a sit-in at the school gate

Bulandshahar News: अनियमितता का आरोप लगाकर विद्यालय के गेट पर छात्रों ने दिया धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Alleging irregularities, students staged a sit-in at the school gate
जहांगीराबाद के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में प्रदर्शन करने वाले छात्रों को समझाते पुलिस 
जहांगीराबाद। शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज प्रशासन पर निर्धारित से अधिक फीस वसूलने का आरोप है। शुक्रवार छात्रों ने विद्यालय प्रशासन पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए विद्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस व विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र अग्रवाल पहुंचे लेकिन छात्र नहीं माने। वह शिकायत पर कार्रवाई और अधिक फीस वसूली पर रोक लगाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

मामले में छात्रों ने कुछ दिन पहले कलक्ट्रेट पर भी प्रदर्शन किया था। छात्रों का आरोप है कि उनसे अवैध फीस वसूली की जा रही है। फीस लेने की रसीद नहीं दी जाती है। लाइब्रेरी बंद की जा रही है। क्लास पूरी नहीं चलती है। छात्रों बैठने के लिए पर्याप्त मात्रा में फर्नीचर नहीं हैं। इन शिकायतों को लेकर छात्र जिलाधिकारी से मिले थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच टीम गठित की लेकिन एक सप्ताह बीत जाने पर भी जांच पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पर डिबाई सीओ प्रखर पांडे, अनूपशहर तहसीलदार संजय कुमार और जांच अधिकारी मुकेश बाबू भी कॉलेज पहुंच गए। जांच अधिकारी मुकेश बाबू ने बताया कि प्रधानाचार्य अगले दिन छुट्टी पर चले गए थे, जिसके कारण जांच पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने 15 दिन में जांच पूरी करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर काॅलेज प्रशासन ने फीस अधिक ली है तो उसे वापस कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्य को शासनादेश के अनुरूप फीस लेने व रसीद देने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed