फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Allegations of marrying and harassing a soldier by honeytrap

Bulandshahar News: फौजी को हनीट्रैप में फंसाकर शादी और उत्पीड़न करने आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
Allegations of marrying and harassing a soldier by honeytrap
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला का आरोप है कि उसके फौजी पुत्र को हनीट्रैप में फंसाया गया। जिसके बाद आरोपी महिला ने उससे शादी की और अब उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। अब आरोपी महिला हत्या की धमकी दे रही है। मामले में नगर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली में नगर के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी पीड़िता जितेंद्री ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति भारतीय सेना में थे, जिनकी मृत्यु के उपरांत वर्ष 2021 में उनका इकलौता पुत्र शुभम सेना में भर्ती होकर देश सेवा कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि बीते साल उसके पुत्र शुभम को एक संगठित गिरोह ने हनीट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद गुलावठी के गांव खुशहालपुर निवासी आरोपी अनीता के साथ मिलकर उसके पुत्र के आर्य समाज से विवाह के अलग-अलग तिथियों के सर्टिफिकेट बनवाकर दस लाख रुपये की डिमांड की जाने लगी।
विज्ञापन

इसके चलते दोनों पक्षों के मध्य मुकदमेबाजी भी चल रही है। अब उनके फोन पर किसी सत्या फौजी द्वारा कॉल कर पूरे परिवार की हत्या और उनके पुत्र की नौकरी छुड़वाने की धमकी दी जा रही है। आरोपी द्वारा पुलिस अधिकारियों के बारे में भी उल्टा-सीधा कहा जा रहा है। लगातार कॉल आने के चलते पीड़िता एवं अन्य परिवारीजन दहशत में हैं। पीड़िता ने मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई। नगर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed