{"_id":"69caa8b1e532376f2c03ae1c","slug":"allegation-constable-misbehaved-with-hotel-owner-for-not-giving-him-free-malai-chaap-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-151132-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : मुफ्त में मलाई चाप न देने पर सिपाही ने होटल संचालक से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : मुफ्त में मलाई चाप न देने पर सिपाही ने होटल संचालक से की अभद्रता
विज्ञापन
ऊंचागांव। जनपद के अमरगढ़ पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि सिपाही ने होटल संचालक से मुफ्त में खाना मांगा और विरोध करने पर न केवल उसके साथ अभद्रता की, बल्कि कॉलर पकड़कर गाली-गलौज भी की। पीड़ित होटल संचालक ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अमरगढ़ निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह कस्बे में होटल चलाते है। पीड़ित का आरोप है कि चौकी पर तैनात एक सिपाही अक्सर उनसे मुफ्त भोजन की मांग करता है। शनिवार रात करीब 9 बजे सिपाही ने मलाई चाप और रोटी का ऑर्डर दिया। जब जितेंद्र ने पैसों की मांग की तो सिपाही आग बबूला हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद सिपाही अपने एक साथी के साथ होटल पहुंचा और जितेंद्र की कॉलर पकड़कर उन्हें खींचने लगा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें सिपाही अभद्रता करता और चौकी प्रभारी को फोन लगाता दिख रहा है। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी भी होटल को रात 9 बजे बंद करने की चेतावनी देते नजर आए। मामले में सीओ अनूपशहर विकास प्रताप सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में सिपाही द्वारा ऑनलाइन भुगतान के कुछ प्रमाण मिले हैं, जिससे आरोप संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो और लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।