फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   All stations being shut down 50 thousand consumer upset

सब स्टेशन ठप होने से 50 हजार उपभोक्ता परेशान

Fri, 24 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Fri, 24 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
All stations being shut down 50 thousand consumer upset
अंधड़ से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

एचटी लाइन में फाल्ट आने से बुगरासी पावर स्टेशन ठप हो गया। इससे पांच फीडर से जुड़े इलाकों के 50 हजार लोगों को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को भीषण गर्मी में 28 घंटे तक सप्लाई नहीं मिली। वहीं रमजान माह में रोजेदारों को भी दिक्कत हुई।    

विज्ञापन

    भीषण गर्मी में लोगों को दिनरात पसीना बहाना पड़ा। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से गायब हुई सप्लाई ने लोगों को 28 घंटे तक रुलाया।

बुगरासी विद्युत उपकेंद्र से चार फीडर जुड़े हैं। लगभग 20 गांवों की सप्लाई बुगरासी विद्युत उपकेंद्र से होती है। करोठी से हाईटेंशन लाइन से बुगरासी को सप्लाई मिलती है। एचटी लाइन में बृहस्पतिवार दोपहर फाल्ट आने से क्षेत्र के 2000 नलकूप, पांच हजार घरेलू कनेक्शन, 126 कॉमर्शियल कनेक्शन, 36 आटा चक्की और लगभग 50 हजार लोग प्रभावित हुए। लोग गर्मी से पूरी रात में बिलबिला गए।
विज्ञापन


मुकुल जिंदल, कपिल कुमार, प्रदीप चौधरी , सईद सैफी, इमामुद्दीन मलिक, रिंकू आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि तेज गर्मी में बिजली न मिलने से रातभर सो नहीं पाए। दिलचस्प बात यह है कि कारपोरेशन अफसरों को शुक्रवार सुबह तक यह पता ही नहीं चला बि 20 घंटे से लाइन में फाल्ट के कारण सप्लाई बंद है। शुक्रवार को फाल्ट का पता होने पर उसको ठीक करने का काम शुरू किया गया। लोगों को 28 घंटे बाद शुक्रवार शाम चार बजे बिजली मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली न होने से सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को हुई। ऐसे में लोगों को पानी तक भी नहीं मिल सका। विद्युत उपकेंद्र जब भी बंद रहता है,  तो अधिकारी अपने मोबाइल बंद कर लेते हैं। ऐसे में लोगों को सही जानकारी भी नहीं मिल पाती है।


132 की लाइन में फाल्ट था। टीम लगाकर लाइन को ठीक कराया गया। ट्रांसमिशन की लाइन होने के चलते थोड़ी देरी हुई। दोपहर बाद फाल्ट ठीक कराकर सप्लाई ओके कर दी गई। - धर्मेंद्र कुमार, एसडीओ, विद्युत निगम, स्याना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed