फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   All documents of the dismissed teacher are fake except the intermediate

Bulandshahar News: बर्खास्त शिक्षक के इंटर को छोड़कर सभी दस्तावेज फर्जी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
All documents of the dismissed teacher are fake except the intermediate
बुलंदशहर। आयोग से बर्खास्त किए गए शिक्षक अमित गिरी के इंटरमीडिएट को छोड़कर सभी शैक्षिक दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। उन्होंने हापुड़ जिले की मोनार्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की मार्कशीट भी नौकरी प्राप्त करने के लिए लगाई थी। उन्हें सबसे पहले आजमगढ़ के राजकीय स्कूल में तैनाती मिली थी। अब वह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ौना जाफराबाद में तैनात थे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि शिक्षा निदेशक माध्यमिक कार्यालय से जो रिपोर्ट भेजी गई है, उसमें अमित गिरी ने संपूर्णानंद विश्वविद्यालय वाराणसी की हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट लगाई है। जांच में खुलासा हुआ कि इसमें अनुक्रमांक वही है और नाम किसी दूसरे छात्र का है। हापुड़ की मोनार्ड यूनिवर्सिटी की स्नातक की डिग्री है। इसमें प्रथम वर्ष 201-11, द्वितीय सत्र 2011-12 व तृतीय सत्र 2012-13 दर्शाया गया है लेकिन मार्कशीट में नंबर वेरीफाई नहीं किए हैं, जो फर्जीवाड़े की श्रेणी में है।
विज्ञापन

बीएड की मार्कशीट मध्य प्रदेश के श्रीसत्य साई विवि सरोहर कॉलेज की है। इसमें भी प्राप्तांक व पूर्णांक का सत्यापन नहीं दिया गया है। कई बार विवि से पत्राचार किया गया था लेकिन वहां से यही सत्यापन रिपोर्ट मिली, जिसके आधार पर नियुक्ति निरस्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की मार्कशीट जांच में सही पाई गई है, जो यूपी बोर्ड से संबंधित है। आजमगढ़ मंडल के जिलों में वर्ष 2015-16 में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षत स्नातक (एलटी ग्रेड) की भर्ती हुई थी। इसमें बुलंदशहर निवासी अमित गिरि का चयन सहायक अध्यापक में सामाजिक विज्ञान पद पर हुआ था। आयोग द्वारा शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच कराई गई तो वह फर्जी निकले हैं।

मंडल में 22 शिक्षक जांच के दौरान फर्जी मिले हैं। इसमें अमित गिरी भी शामिल हैं। आयोग ने अमित की सेवा समाप्त कर उनके खिलाफ डीआईओएस को एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। डीआईओएस ने बताया कि प्रधानाचार्य को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश कर दिए हैं, जल्द शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वेतन की रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed