फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   all Activity will be all election monitors drone.

हर चुनावी गतिविधि पर रहेगी ड्रोन से नजर

Sat, 28 Nov 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 28 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
 all Activity will be all election monitors drone.
अब जिले के प्रत्येक विशेष कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्र की निगरानी ड्रोन से करेगी। जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने एक नई पहल की है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम बी. चंद्रकला ने और एसएसपी अनंतदेव ने शनिवार को स्याना ब्लॉक के चंदियाना गांव में ड्रोन का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन



इस दौरान गांव की छतों सहित सभी बूथों पर लाइव स्क्रीन से नजर रखी गई। डीएम ने बताया कि पूरे चुनाव प्रक्रिया के दौरान ड्रोन से चुनावी गतिवधियों और शरारती तत्वों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
चुनाव शांति से कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने इस बार ड्रोन से निगरानी का फैसला लिया था। इसके लिए जनपद में अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रोन (वीडियो कैमरे से लैस हवा में उड़ने वाला छोटा हेलीकॉप्टर) पुलिस की सहायता करेगा।

घर की छतों अथवा छोटी गलियों में छिपकर शांतिभंग करने वाले आसानी से पकड़े जा सकेंगे। जनपद में पहली बार जिलाधिकारी बी.चंद्रकला और एसएपी अनंत देव नेे ग्राम चंदियाना में ड्रोन का शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी बी.चंद्रकला ने बताया कि ड्रोन से आसानी से कंट्रोल रूम से ही लगभग एक किलोमीटर के दायरे में नजर रखी जा सकेगी।

ड्रोन में लगे कैमराें का हर दृश्य स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। ड्रोन उड़ान के दौरान सारी गतिविधियों को भी रिकॉर्ड करता है। ग्राम चंदियाना में इसका सफल परीक्षण किया गया।


सभी बूथों और गांव में गली व छतों पर ड्रोन से निगरानी रखी गई। इस दौरान  एएसपी अभिषेक यादव और ड्रोन संचालित करने वाली टीम के सदस्य मौजूद रहे।

पूर्व में सफलता दिला चुका है ड्रोन
ड्रोन का एक विशेष कार्यक्रम में ट्रायल परीक्षण किया जा चुका है। उस वक्त ड्रोन से नजर रखने पर कुछ छतों पर उपद्रव फैलाने के लिए ईंट व रोड़े रखे हुए थे। पुलिस ने एक्शन लेते हुए असामाजिक तत्वों के मंसूबों पर पानी फेर दिया था।

1.7 किमी ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है ड्रोन
ड्रोन अधिकतम 1.7 किलोमीटर रेडियस की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। इतनी ऊंचाई से वह आसानी से बेहतर पिक्चर ले सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed