फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   All 38 accused in Syana violence case will be sentenced today

Bulandshahr: स्याना हिंसा मामले में आज सुनाई जाएगी सभी 38 दोषियों को सजा, पहले होगी बहस... दोपहर बाद फैसला

Fri, 01 Aug 2025 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Aug 2025 05:22 AM IST
सार

सभी दोषियोें को सुबह 11 बजे तक न्यायालय स्थित हवालात लाया जाएगा। इसके बाद न्यायालय में इनके अधिवक्ता सजा के सवाल पर बहस करेंगे। बहस पूरी होने पर दोपहर बाद फैसला आ सकता है

विज्ञापन
All 38 accused in Syana violence case will be sentenced today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

स्याना हिंसा में दोषी करार दिए गए सभी 38 दोषियों को शुक्रवार (आज) एडीजे 12 गोपालजी के न्यायालय में सजा सुनाई जाएगी। सभी दोषियोें को सुबह 11 बजे तक न्यायालय स्थित हवालात लाया जाएगा। इसके बाद न्यायालय में इनके अधिवक्ता सजा के सवाल पर बहस करेंगे। बहस पूरी होने पर दोपहर बाद फैसला आ सकता है। दोषियों में जिला पंचायत सदस्य योगेश राज, भाजपा नेता सचिन अहलावत और निषाद पार्टी का पदाधिकारी शिखर अग्रवाल भी शामिल है।

विज्ञापन


शासन की ओर से नियुक्त किए गए स्पेशल काउंसिल अधिवक्ता ने बताया कि तीन दिसंबर 2018 को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर गोवंश कटान के बाद हुए बलवे में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और चिंगरावठी निवासी युवक सुमित कुमार की मौत हो गई थी। करीब डेढ़ साल से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लगातार सुनवाई हो रही थी। बुधवार को न्यायालय ने सभी 38 अभियुक्तों को मामले में दोषी करार दिया था। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। मामले में एक अन्य बाल अपचारी है, जिसकी पत्रावली बाल न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर की पत्नी ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट : अभियुक्तों के दोषसिद्ध होने की जानकारी मृतक इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की पत्नी रजनी सिंह को स्पेशल काउंसिल अधिवक्ता यशपाल सिंह ने फोन पर दी। इसके बाद रजनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आरोपियों की दोषसिद्ध होने की जानकारी शेयर की। उन्होंने फोन पर बातचीत में कहा कि भविष्य में भी आरोपियों के खिलाफ न्याय की जंग जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed