{"_id":"698b5b533f8b017e440989fd","slug":"albendazole-tablets-were-administered-to-more-than-eight-lakh-children-in-the-district-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-148463-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिले में आठ लाख से अधिक बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिले में आठ लाख से अधिक बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल गोली
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मंगलवार को एक से 19 साल तक के आठ लाख से अधिक बच्चों एवं किशोरों को पेट के कीड़े निकालने की दवा (एल्बेंडाजोल) खिलाई गई। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर 16.54 लाख बच्चों-किशोरों को एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब छूटे हुए बच्चों को 13 फरवरी को मॉप अप राउंड के तहत गोली खिलाई जाएगी।
यमुनापुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के कामायनी सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सीडीओ निशा ग्रेवाल, सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे, नोडल अधिकारी डाॅ. प्रवीन कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना, नोडल एनडीडी अर्बन डॉ. कमलेंद्र भारद्वाज व स्कूल के प्रधानाचार्य डीसी यादव ने छात्राओं को एल्बेंडाजोल खिलाकर किया। नोडल अधिकारी डाॅ. प्रवीन कुमार ने बताया कि सभी स्कूलों में अध्ययनरत 19 साल तक के बच्चों व किशोरों को पेट के कीड़े निकालने की गोली खिलाई गई। आरबीएसके मैनेजर ललित कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों और किशोरों को परजीवी कृमि संक्रमण से बचाना है। उधर, कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज की टीम ने गांव सिखेड़ा के परिषदीय विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र और नैथला हसनपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई। मेडिकल कॉलेज के ओएसडी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्य डॉ. संजय मिश्रा के निर्देश और सामुदायिक चिकित्सा विभागध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने बच्चों को दवा खिलाई। इस दौरान डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. तूबा तनवीर, डॉ. अंकिता सिंह, डॉ. स्वाति सारस्वत, डॉ. पारुल चौधरी, ज्योति, अंजू व संकल्प आदि मौजूद रहे।
--
कोट
जिले में 16 लाख 54 हजार 228 बच्चों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर आठ लाख से अधिक बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। गोली खाने से किसी भी बच्चे को कोई दिक्कत नहीं हुई है। अब 13 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ