फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Akash was murdered to avenge the beating

Bulandshahar News: पिटाई का बदला लेने के लिए की गई थी आकाश की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Akash was murdered to avenge the beating
औरंगाबाद क्षेत्र में हुए आकाश हत्याकांड के आरोपी पुलिस हिरासत में। संवाद
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव भंडोरिया निवासी आकाश जाटव की हत्या का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने पिटाई का बदला लेने के चक्कर में ही उसकी हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी और एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि गत 31 जुलाई को औरंगाबाद के गांव भंडोरिया निवासी आकाश जाटव की चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। मृतक के बड़े भाई पंकज ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। शुक्रवार को हत्या में चार आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। इसके बाद औरंगाबाद पुलिस और स्वाट टीम उनकी तलाश में जुट गई। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि औरंगाबाद-पवसरा मार्ग स्थित मटका मंदिर के पास तीन अभियुक्त खड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बाद में एक आरोपी को घर से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में पता चला की गांव भंडोरिया निवासी मंजीत से करीब तीन साल पहले आकाश का विवाद हो गया था। जिसमे मृतक आकाश ने मंजीत की डंडे से पिटाई की थी। पिटाई से मंजीत की गांव में बड़ी बेइज्जती हुई थी। गांव के लोग मंजीत का मजाक उड़ाते थे। इसके बाद मंजीत को बदला लेने की भावना जागी। मंजीत ने अपने साले पवन भाटी और अन्य दोस्तों के साथ आकाश की हत्या की योजना बनाई। योजनाबद्ध तरीके से आकाश की हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने गांव भंडोरिया निवासी मंजीत, गुठावली कला निवासी साहिल और पवन भाटी, औरंगाबाद के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सरवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे चार चाकू, चार मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed