फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Akash had helped Rahul financially many times

Bulandshahar News: राहुल की कई बार आर्थिक मदद की थी आकाश ने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Akash had helped Rahul financially many times
खुर्जा। नगला रूमी गांव निवासी आकाश ने अपने आरोपी दोस्त राहुल की कई बार आर्थिक मदद की थी। इसके बावजूद राहुल ने सभी तरह की मदद और बचपन की दोस्ती को दरकिनार करते हुए आकाश की बेरहमी से हत्या कर दी। आकाश की हत्या का राहुल को कोई अफसोस नहीं था। उसने पुलिस के सामने बेशर्मी से अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


नगला रूमी गांव निवासी आकाश (23) दिल्ली में अपने दोस्त राहुल के साथ हेलमेट बेचने का काम करता था। होली के त्योहार और शादी तय होने के कारण आकाश पिछले सप्ताह अपने घर आया था। शनिवार को राहुल भी दिल्ली से घर आ गया। शाम को राहुल बहाने से आकाश को गोठनी गांव के जंगलों में ले गया और उसे शराब पिलाई। इसके बाद कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर प्रहार कर दिया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने आकाश का शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार दोपहर को आरोपी राहुल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और उसका कारण बताया कि आकाश बात-बात पर उसकी गरीबी का मजाक उड़ाता था, जिसको लेकर राहुल रंजिश रखने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक आकाश की बहन सोनिया ने बताया कि आरोपी राहुल कई बार उनके घर भी आता था। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी, जो दो-तीन साल से बात कम हो गई थी। कई बार आकाश ने आर्थिक रूप से राहुल की मदद भी की थी। राहुल को अपने साथ काम पर भी आकाश लेकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed