फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Agriculture Minister Surya Pratap Singh Sahi inaugurated KVK building in Bulandshahr

Bulandshahar: कृषि मंत्री ने केवीके के भवन का किया लोकार्पण, कहा- सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक उठाएं लाभ

Mon, 25 Dec 2023 05:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 25 Dec 2023 05:10 PM IST
सार

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह साही ने कहा कि बुलंदशहर में 18 साल के बाद केवीके को अपना भवन मिला है। अब यहां के कृषि वैज्ञानिक प्रदेश के अन्य केवीके के साथ काम करने के लिए कदमताल करने के लिए तैयार हैं। 
 

विज्ञापन
Agriculture Minister Surya Pratap Singh Sahi inaugurated KVK building in Bulandshahr
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप सिंह साही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर सदर तहसील के पास बने कृषि विज्ञान केंद्र के नए भवन का रविवार को लोकर्पण हुआ। इसका लोकार्पण प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह साही ने किया। इस दौरान यहां पर किसान मेला भी लगा। कृषि मंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के लिए अनेक योजनाएं चला रही है और उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

विज्ञापन


कृषि मंत्री सूर्यप्रताप सिंह साही ने कहा कि बुलंदशहर में 18 साल के बाद केवीके को अपना भवन मिला है। अब यहां के कृषि वैज्ञानिक प्रदेश के अन्य केवीके के साथ काम करने के लिए कदमताल करने के लिए तैयार हैं। वैज्ञानिक जिले के किसानों को नई-नई तकनीक और सरकारी योजनाओं से अवगत कराएं, ताकि वह अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकें। उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा कि दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा की मार्केट को देखकर आगे की रणनीति बनाकर किसानों को भी अवगत कराएं। उन्होंने किसान मेले में लगी कृषि यंत्रों व अन्य स्टॉलों का अवलोकन किया। 
विज्ञापन


साथ ही किसानों से बात करते हुए बताया कि शासन की ओर से 30 हजार सोलर पंप दिए जाएंगे। इसके आवेदन करने के लिए तैयार रहें। किसानों ने कृषि मंत्री के समक्ष धान की पराली का निस्तरण करने के लिए कृषि यंत्र बेलर की मांग रखी। इस पर कृषि मंत्री ने केवीके के वैज्ञानिकों को बेलर उपलब्ध कराने के लिए कहा। अटारी लखनऊ के निदेशक डॉ. शांतनु कुमार दुबे कृषक उत्पादक संघों की सराहना की और सलाह दी कि अपने प्रोडक्ट पर क्यूआर कोड को भी स्थापित करें। इससे मोबाइल से स्कैन करने पर उसकी पूरी जानकारी मिलेगी। ऑनलाइन मार्केट के लिए तैयार रहेंगे। मंच संचालन डॉ. विकेराज ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विकास चौहान, पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम, निदेशक प्रसार डा. पीके सिंह, कुलपति केके सिंह, केवीके की प्रभारी डा. रेशू सिंह, कृषि विद्यालय के प्रधानाचार्य तेजवीर सिंह तेवतिया, यूपी डास्प से डा. कमल सिंह, जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया औ जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रेमवीर सिंह समेत अन्य कृषि वैज्ञानिक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed