{"_id":"690b85bc5999f76c670a189b","slug":"after-the-nyaya-panchayat-now-the-games-will-be-held-at-the-block-level-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-143101-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: न्याय पंचायत के बाद अब ब्लॉक स्तर पर होंगे खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: न्याय पंचायत के बाद अब ब्लॉक स्तर पर होंगे खेल
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिन ब्लॉकों में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताएं पूरी हो चुकी हैं, वहां पर अब ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके लिए चयनित खिलाड़ी अपने-अपने विद्यालयों में खेल का अभ्यास करने में जुटे हैं। ब्लॉक पर चयनित खिलाड़ियों को ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि इस समय परिषदीय स्कूलों की स्कूल और न्याय पंचायत स्तर खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हो चुकी हैं। अब न्याय पंचायत पर खेलों में जीत दर्ज कर अपना स्थान बनाने वाले छात्र-छात्रा खिलाड़ी ब्लॉक स्तर पर होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं में भागीदारी करेंगे। सभी छात्र-छात्राएं एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, जिमनास्टिक, योगासन, व्यायाम, क्रिकेट, फुटबॉल वॉलीबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित कई खेल शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं को कराने के लिए संबंधित अधिकारियों व खेल शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंप दी है। उनको यह भी निर्देशित किया गया है कि वह प्रतियोगिता से पहले शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों की सूची तैयार कर लें। ब्लॉक स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिता के लिए तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है।