फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   After dispute between two parties, firing took place and batons were used

Bulandshahar News: दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, चले लाठी-डंडे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
After dispute between two parties, firing took place and batons were used
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिकारपुर। गांव महानपुर और रामबास के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के लोगों की ओर से तमंचे से फायरिंग की गई और लाठी-डंडे भी चले। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। एसआई आरपी सिंह की ओर से 10 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि गांव रामबास और वाहनपुर के बीच दोनों गांवों के दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। दोनों पक्षों की ओर से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर हाथों में तमंचा, लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और फायरिंग की। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लोग एक दूसरे पर फायरिंग कर रहे थे, जिसके चलते आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग भी भाग गए। वहीं, पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के आरोपी खेतों की ओर भाग गए। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए पाया कि एक पक्ष के मनीष पुत्र वीरेंद्र सिंह और दूसरे पक्ष के सत्यपाल उर्फ मंत्री के बीच पिछले सप्ताह खुर्जा में झगड़ा हुआ था। जिसके चलते पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। अब इसी मुकदमे की रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के लोग एक बार फिर से मारपीट और फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन

अब पुलिस ने एसआई रुद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर आरोपी मनीष पुत्र वीरेंद्र सिंह, विनय पुत्र पवन सिंह, विशाल पुत्र मुकेश, हिमांशु पुत्र कुलदीप सिंह, आदित्य पुत्र सुनील निवासी गांव वाहनपुर तथा सत्यपाल उर्फ मंत्री व जितेंद्र पुत्र कालीचरन, लवकुश पुत्र मनोज, पुष्पेंद्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह, हिमांशु पुत्र विनोद निवासीगण रामवास तथा 25 अज्ञात लोगों के रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 191(2), 191(3), 109 तथा आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 1932 की धारा सात के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed