फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   After a dispute with family members, a teenage girl swallowed 29 tuberculosis pills at once; her condition is critical.

Bulandshahar News: परिजनों से हुई लड़ाई तो किशोरी ने एक साथ खाईं क्षय रोग की 29 गोली, गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with family members, a teenage girl swallowed 29 tuberculosis pills at once; her condition is critical.
बुलंदशहर। परिजनों से लेकर हुए विवाद में एक किशोरी ने घर में क्षय रोगी ताऊ की 29 गोली एक साथ खाकर जान देने का प्रयास किया। दवा के ओवरडोज के कारण किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज के नए भवन की इमरजेंसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने किशोरी की हालत गंभीर बताई है और अभी इलाज चल रहा है। सदर तहसील क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी रिंकू की 17 वर्षीय पुत्री शिवानी सोमवार दोपहर को घर पर ही थी। शिवानी का किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी नाराजगी जता एक कमरे में चली गई। जहां रिंकू के बड़े भाई टीबी रोगी की दवा रखी हुई थी। किशोरी ने टीबी रोग की 30 गोली का पूरा पत्ता ले लिया और एक-एक कर 29 गोली खा ली। दवा के ओवरडोज के कारण किशोरी की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। जिसके बाद उसे इमरजेंसी लाया गया। किशोरी शिवानी ने बताया कि परिजनों से कहासुनी के बाद उसे कुछ नहीं सूझा। मुझे कमरे में सिर्फ टीबी रोग की दवा दिखाई दी, जिसकी 29 गोली खा ली।
विज्ञापन


क्षय रोग की दवा एक साथ खाने से किडनी पर पड़ सकता है असर
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हेमंत रस्तोगी ने बताया कि कोई साधारण व्यक्ति क्षय रोग की एक या दो गोली खा ले तो उसके स्वास्थ्य पर अधिक असर नहीं पड़ेगा। यदि वह एक साथ 10 से अधिक गोली खा लेता है तो उसके लिवर और किडनी पर असर पड़ेगा। साथ ही आंखों पर असर पर धुंधला दिखाई दे सकता है। यदि उसे कोई अन्य बीमारी है तो गंभीर स्थिति हो सकती हैं। ऐसे में उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डॉ. धीर सिंह का कहना है कि किशोरी ने बिना बीमारी क्षय रोग की 29 गोली एक साथ खाने की बात कही। दवाओं के ओवरडोज के कारण उसकी हालत बिगड़ी। स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को भेजा जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed