{"_id":"69063fdd3b2b986d59070660","slug":"after-a-day-of-relief-aqi-again-crossed-200-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-142933-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एक दिन राहत के बाद फिर 200 के पार पहुंचा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एक दिन राहत के बाद फिर 200 के पार पहुंचा एक्यूआई
विज्ञापन
बुलंदशहर। वायु गुणवत्ता सूचकांक में एक दिन राहत के बाद शनिवार को एक्यूआई फिर 200 के पार पहुंच गया। इसके बाद भी नगर में जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है तो वहीं, खोदाई एवं निर्माण कार्य भी चल रहा है। शनिवार को बुलंदशहर का 214 तो खुर्जा का 135 एक्यूआई मापा गया।
बूंदाबांदी होने के बाद शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 90 और खुर्जा का 95 मापा गया। लेकिन अगले ही दिन शनिवार को सुबह से वायु प्रदूषण का ग्राफ बढ़ता रहा। जो शाम तक 200 के पार पहुंच गया और 114 अंकों की बढ़ोत्तरी से 214 पर जाकर रुका।
वहीं, नगर के यमुनापुरम में सीवर लाइन डालने को खोदाई का कार्य अभी भी चल रहा है।
शनिवार को कर्मचारी जेसीबी मशीन के साथ यमुनापुरम में सड़क की खोदाई करते मिले। वहीं, नगर के भूड़ चौराहे से पूर्व सुशीला विहार के बंबे में पड़े कूड़े-कचरे के ढेर को किसी ने आग के हवाले कर दिया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि कूडा-कचरा जलाने वालों पर अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं।