फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Advocates showed great enthusiasm, with about 81 percent voting taking place

Bulandshahar News: अधिवक्ताओं में दिखा भारी उत्साह, करीब 81 प्रतिशत हुआ मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Advocates showed great enthusiasm, with about 81 percent voting taking place
न्यायिक परिसर में यूपी बार काउंसिल के चुनाव को लेकर चर्चा करते अ​​धिवक्ता। संवाद
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव को लेकर शनिवार को जनपद के अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिले के विभिन्न न्यायालय परिसरों में सुबह से ही गहमागहमी रही। बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बुलंदशहर जिला न्यायालय परिसर सहित खुर्जा और अनूपशहर में भी मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह राघव ने बताया कि जिला न्यायालय परिसर में मतदान को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। यहां कुल 2609 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से 2118 मतदाताओं ने अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। सुबह से ही बार एसोसिएशन के कार्यालय और पोलिंग बूथों पर समर्थकों की भारी भीड़ रही। अध्यक्ष राघव के अनुसार, मतदान पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिला मुख्यालय के अलावा तहसील न्यायालयों में भी अधिवक्ताओं ने शत-प्रतिशत मतदान की ओर कदम बढ़ाए। खुर्जा न्यायालय परिसर में मतदान का प्रतिशत काफी ऊंचा रहा। यहां कुल 480 मतदाता अधिवक्ताओं में से 443 ने वोट डाले। अनूपशहर में भी मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में खासा जोश दिखा। यहाँ 210 मतदाताओं में से 193 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन




चुनाव के मुख्य मुद्दे

इस बार के बार काउंसिल चुनाव में अधिवक्ताओं के कल्याण, चैंबर निर्माण, पेंशन योजना और सुरक्षा जैसे मुद्दे हावी रहे। मतदान के बाद अब सबकी नजरें परिणामों पर टिकी हैं। वरिष्ठ अधिवक्ताओं का मानना है कि इस बार का मतदान प्रतिशत दर्शाता है कि अधिवक्ता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और बार काउंसिल में मजबूत प्रतिनिधित्व चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed