{"_id":"6732395797d117a7c5035a5b","slug":"advocates-demand-police-picket-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-124879-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: डिस्ट्रिक्ट बार में गतिरोध, अधिवक्ताओं ने की पुलिस पिकेट की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: डिस्ट्रिक्ट बार में गतिरोध, अधिवक्ताओं ने की पुलिस पिकेट की मांग
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर उठा विवाद अभी थमा नहीं है। आरोप है कि बीते दो दिन छुट्टी के चलते अधिकतर अधिवक्ता कोर्ट नहीं पहुंचे, इसी का लाभ उठाकर अध्यक्ष ने रात में हॉल में निर्माण कार्य करा दिया। अब अधिवक्ताओं ने बार में चल रहे गतिरोध को लेकर एसपी सिटी से बार परिसर में पुलिस पिकेट लगाए जाने की मांग की है।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार के ऊपर वर्तमान अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा व सचिव पवन कुमार निम के द्वारा अधिवक्ताओं के लिए चैंबर्स का निर्माण कराया जा रहा है। इस संबंध में दूसरा पक्ष विरोध कर रहा है। विपक्षी अधिवक्ताओं का कहना है कि यह निर्माण कार्य गलत किया जा रहा है, साथ ही विपक्षी अधिवक्ताओं ने बीते दिनों एक आम सभा की बैठक कर अध्यक्ष व सचिव के निष्कासन की घोषणा भी की थी। जिसे अध्यक्ष व सचिव ने अमान्य बताते हुए तीन दिन पूर्व एक बैठक की और विपक्ष के लगाए गए आरोपों को निराधार बताया था। सोमवार को विपक्ष के अधिवक्ता एकत्रित होकर एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने शिकायती पत्र देकर बताया कि बार की बिल्डिंग के ऊपर अवैध हॉल का निर्माण कराया गया है। जिसके विरोध में निष्कासित अध्यक्ष व सचिव के खिलाफ अधिवक्ताओं में रोष है। उक्त हॉल में रात के समय में जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जार हा है। जिससे शांति व्यवस्था भंग व कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। विपक्ष की ओर से बार के कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए अधिवक्ता राजा शील कुमार ने बताया कि एसपी सिटी से दिन व रात को बार में पुलिस पिकेट तैनात करने की मांग की गई है। जिससे बार में कोई अप्रिय घटना न हो सके। इस दौरान अधिवक्ता सुमन कुमार सिंह राघव, उमेश कौशिक, सतवीर सिंह, राम सिंह, सुरेंद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह, दिनेश गौड़, अनुराग चौधरी, शैलेंद्र लोधी, हर्ष वर्धन दीक्षित आदि मौजूद रहे।