{"_id":"58d6b1dd4f1c1be6211a4017","slug":"advance-rent-from-farmers-will-not-be-available-in-cold-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड स्टोर नहीं लेंगे किसानों से एडवांस किराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड स्टोर नहीं लेंगे किसानों से एडवांस किराया
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
आलू से भरे ट्रैक्टरों की लगी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्ड स्टोर संचालक अब आलू के किसानों से भंडारण को अग्रिम किराया नहीं लेंगे। आलू बिक्री के बाद या आलू उठान के बाद ही किराया लिया जाएगा। कोल्ड स्टोर में जो भी स्थान रिक्त हैं उसमें आलू का भंडारण करना सुनिश्चित करें। क्षमता के सापेक्ष भंडारण की सूचना प्रशासन को देनी होगी।
विज्ञापन
यह आदेश डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने भाकियू के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद जारी किया। जिले में आलू की बंपर पैदावार और किसानों को मिल रहे कम दाम के साथ आलू भंडारण की दिक्कतें सामने आ रही थीं। इस मुद्दे पर शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में भाकियू प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन
जिला उद्यान अधिकारी एके गुप्ता ने बताया कि स्टोर संचालकों को भवन, मशीनीरी की चेकिंग, पंजीकरण चार्टड इंजीनियर से समय-समय पर करवाकर उसकी आख्या कार्यालय में देनी होगी। कोल्ड स्टोर संचालकों को अग्निशमन अधिकारी की आख्या तीन दिवस में कार्यालय को उपलब्ध करवानी होगी।
विज्ञापन
आदेशों का पालन नहीं करने वाले कोल्ड स्टोर संचालकों पर शीतगृह अधिनियम 1976 के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। दो दिन पहले भाकियू ने प्रदर्शन कर प्रशासन को कोल्ड स्टोर से किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था।