फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ADO panchayat suspended Khalur murder, the secretary 'disappear'

खालौर हत्याकांड में एडीओ पंचायत सस्पेंड, सचिव हुए ‘गायब’

Sat, 26 Nov 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 26 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
ADO panchayat suspended Khalur murder, the secretary 'disappear'
knife

विज्ञापन

राशन डीलर के चुनाव को लेकर हुए हत्याकांड में निशाने पर अब अफसर भी आ गए हैं। चुनाव को लेकर पुलिस के मना करने के बावजूद दिलचस्पी दिखाने वाले और हत्याकांड के बाद से गायब चल रहे हैं। पुलिस की रिपोर्ट के बाद डीएम ने एडीओ पंचायत को सस्पेंड कर दिया और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव खालौर में राशन डीलर के चुनाव को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए थे। पुलिस जांच में अफसर ही जांच के घेरे में आ गए हैं। पुलिस की सर्विलांस जांच में पता चला है कि एडीओ पंचायत और सचिव सुबह से ही आरोपी दीपक के संपर्क में थे।
विज्ञापन


घटना के बाद से ही एडीओ पंचायत वीरेंद्र शर्मा और सचिव गायब हैं। दोनों अफसरों ने अपने फोन भी बंद कर दिए हैं। सर्विलांस जांच के बाद पुलिस की तरफ से पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई। डीएम ने रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए एडीओ पंचायत वीरेंद्र शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। वहीं सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।  जांच में जुटी पुलिस को गायब चल रहे दोनों अफसरों की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed