{"_id":"57fe94264f1c1b3e712906b6","slug":"action-to-be-taken-against-power-station-incharges","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर प्रभारियों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर प्रभारियों पर गिरेगी गाज
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
Updated Thu, 13 Oct 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन के डायरेक्टर ने एसई को इस बारे में स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इस आदेश से विद्युत निगम में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि हाल ही में पॉवर कारपोरेशन के डायरेक्टर अरविंद राजेवदी ने विभाग का दौरा किया था।
विज्ञापन
जांच में पाया गया था कि बिजलीघर प्रभारियों ने बिजली कनेक्शन जारी करने में मनमानी की। राजस्व वसूली में ढिलाई बरती और बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इस मामले को डायरेक्टर ने गंभीरता से लिया और निगम अफसरों को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
डायरेक्टर अरविंद राजवेदी ने एसई को आदेश भेजकर जिले के एक दर्जन बिजलीघर प्रभारियों पर कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे निगम में हड़कंप मचा हुआ है। जिन बिजलीघर प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उन्होंने अपने आकाओं से संपर्क साधना तेज कर दिया है।
विज्ञापन