{"_id":"62b5e741db9c2a4e375bb43c","slug":"action-bulandshahr-news-gbd2405357195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहांगीराबाद में दो लैब समेत 10 क्लीनिक सील, तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहांगीराबाद में दो लैब समेत 10 क्लीनिक सील, तीन को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद में दो लैब समेत 10 क्लीनिक सील, तीन को नोटिस
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। नगर समेत जिलेभर में भारी मात्रा में झोलाछापों का मकड़जाल फैला हुआ है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जहांगीराबाद नगर क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान दो पैथोलॉजी लैब और आठ क्लीनिक बिना पंजीकरण के चलते मिले। जिन्हें सील कर दिया गया है। साथ ही तीन हॉस्पिटल संचालकों को नोटिस थमाया है। पांच दिन में दस्तावेज न दिखाने पर संबंधित पर भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
डीएम और सीएमओ के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपंजीकृत क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब संचालकों पर कार्रवाई करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. अश्वनी भंडारी टीम के साथ जहांगीराबाद पहुंचे। इस दौरान वेदांता हॉस्पिटल, सिटी हॉस्पिटल व उदय हॉस्पिटल के संचालकों द्वारा दस्तावेज दिखाने के लिए समय मांगे जाने पर नोटिस थमा पांच दिन का समय दिया गया है। साथ ही वर्षा क्लीनिक व जीतू डेंटल क्लीनिक, सैनी क्लीनिक, आरएस क्लीनिक, संजय क्लीनिक, मोहन क्लीनिक, रामोतार क्लीनिक, कय्यूम क्लीनिक, जर्राही शिफाखाना तारा पैथोलॉजी लैब और निधि पैथोलॉजी लैब को सील किया गया। एसीएमओ डॉ. अश्वनी भंडारी ने बताया कि कुछ क्लीनिक की अवैध रूप से संचालित होने की जानकारी मिल रही थी। जांच की गई तो दो पैथोलॉली लैब व आठ क्लीनिक बिना पंजीकरण के संचालित मिले है। इन सभी को सील कर दिया गया है। साथ ही संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।