फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Action against seven ABSA

लापरवाही बरतने पर रोका सात एबीएसए का वेतन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Action against seven ABSA
लापरवाही बरतने पर रोका सात एबीएसए का वेतन
विज्ञापन

बुलंदशहर। शारदा-हर दिन स्कूल आएं कार्यक्रम के तहत बच्चों के चयन और नामांकन में जनपद के सात एबीएसए की लापरवाही सामने आई है। इस पर बीएसए ने सात एबीएसए का वेतन रोकने के आदेश जारी करने के साथ सभी से तीन दिन में आख्या मांगी है।

बताया गया कि शारदा-हर दिन स्कूल आएं कार्यक्रम शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है। इसके तहत छह से 14 वर्ष तक के आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विभाग की ओर से पहचान कर उनका स्कूल में नामांकन किया जाना है। ऐसे बच्चों की पूरी जानकारी शारदा पोर्टल पर भी अपलोड करनी है। इसकी जिम्मेदारी जनपद के सभी एबीएसए को दी गई थी। लेकिन जनपद के सात एबीएसए की ओर से इस कार्य में लापरवाही बरती गई है। उन्होंने इस कार्य को वरीयता देने में रुचि नहीं ली और न ही ऐसे बच्चों की जानकारी शारदा पोर्टल पर अपलोड की। यह सभी एबीएसए गुलावठी, ऊंचागांव, अरनिया, स्याना, शिकारपुर, सिकंदराबाद, अनूपशहर और खुर्जा से संबंधित हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त सभी सातों एबीएसए की लापरवाही सामने आने पर उनका वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा उनसे तीन दिन में अपनी आख्या देने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed